दुधि: सहगोडा गांव में कुएं में गिरने से किसान की मौत, पानी भरते समय लकड़ी टूटने से हुआ हादसा
बभनी थाना क्षेत्र के सहगोडा गांव में मंगलवार की रात कुएं पर रखी लकड़ी टूट जाने से एक किसान कुएं में गिर गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सहगोडा गांव निवासी 34 वर्षीय शेर सिंह पुत्र रामप्रसाद खेत से काम कर लौटने के बाद कुंए पर नहाने के लिए गया था। वह कुएं से पानी भर रहा था। इसी दौरान कुएं पर रखी लकड़ी अचानक टूट गई।