महुली थाना पुलिस पर नाबालिग व उसके परिजनों से मारपीट का आरोप लगा है। बस्ती निवासी भानमती देवी ने एसपी संदीप कुमार मीना को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनके 13 वर्षीय पुत्र पर चोरी का झूठा आरोप लगाकर थाने बुलाकर पिटाई की गई। महिला कांस्टेबल पर भी मारपीट का आरोप है। पीड़िता ने निष्पक्ष जांच व दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।