गढ़वा: गढ़वा जिला प्रशासन ने मृत राजस्वकर्मी का भी किया तबादला, प्रशासन की सूची पर उठे सवाल
Garhwa, Garhwa | Mar 14, 2026 गढ़वा जिला प्रशासन की एक अनोखी पदस्थापना इन दिनों चर्चा का विषय बन गई है। दरअसल, जारी की गई स्थानांतरण सूची में एक ऐसे राजस्वकर्मी का भी तबादला कर दिया गया, जिनका चार महीने पहले ही निधन हो चुका है। जानकारी के अनुसार जिला स्तर से कई राजस्वकर्मियों का ट्रांसफर आदेश जारी किया गया है। इसी सूची में दिवंगत राजस्वकर्मी गौरव आनंद का नाम भी शामिल है। आदेश में उन्हें भ