सिकंदराराऊ: सराय में छज्जा निर्माण के दौरान विवाद के चलते आरोपियों ने पिता-पुत्र को मारपीट कर किया घायल
सराय में एक व्यक्ति डाल चंद्र के द्वारा अपने मकान का निर्माण कराया जा रहा है। उसका आरोप है जब वह अपने मकान के छज्जे का निर्माण करवा रहा था तो आरोपियों के द्वारा इस बात को लेकर विवाद कर दिया गया और हम पिता पुत्र को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। पीड़ित के द्वारा सिकंदरा राऊ थाने में तहरीर दी गई है।