शाहबाद: केलवाड़ा निवासी एक महिला की प्रयागराज से लौटते समय सड़क दुर्घटना में हुई मौत, 7 लोग हुए घायल
Shahbad, Baran | Jan 31, 2025 प्रयागराज हाईवे पर महाकुम्भ से लौट रहे एक परिवार की कार अज्ञात वाहन की टक्कर से पलट गई, जिससे कार सवार एक वृद्धा की मौत हो गई और सात घायल हो गए। जानकारी शुक्रवार दोपहर 1 बजे मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आशा राठौर केलवाड़ा निवासी की मौत हो गई है। अन्य साथ लोग घायल है।