शाहबाद: शाहबाद में डिजिटल लेन-देन को प्रेरित करने हेतु भारतीय रिजर्व बैंक के सहयोग से साक्षरता कैंप का आयोजन
Shahbad, Baran | Jan 30, 2025 शाहबाद कस्बे में भारतीय रिजर्व बैंक के सहयोग से और क्रिसिल फाउंडेशन व वित्तीय साक्षरता केंद्र किशनगंज के द्वारा डिजिटल लेन देन करने हेतु प्रेरित करने के लिए वित्तीय साक्षरता कैंप का आयोजन किया गया। जानकारी गुरुवार शाम 5 बजे मिली। शिविर के दौरान डेली बेस पर अपना रोजगार करने वाले जैसे सब्जी, फल विक्रेता इत्यादि लोगों को डिजिटल जानकारी दी।