शाहबाद: कस्बाथाना, एमपी-राजस्थान बॉर्डर पर सड़क हादसे में दो लोग घायल, निजी वाहन से शिवपुरी रेफर
Shahbad, Baran | Jan 30, 2025 शाहबाद तहसील क्षेत्र के कस्बाथाना हाईवे पर आज गुरुवार दोपहर 2 बजे सड़क हादसा हो गया है। जानकारी के अनुसार दो बाइक सवार कोटा तरफ से आ रहे थे और झाँसी जा रहे थे। इस दौरान कस्बाथाना एमपी राजस्थान बॉर्डर पर उनकी बाइक अनियंत्रित हो कर गिर गई जिससे दोनों घायल हो गए दोनो को निजी वाहन की सहायता से शिवपुरी अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।