शाहबाद: आगर व कुजाए गांव के बीच आगर रोड पर हुआ सड़क हादसा, बाइक सवार हुआ घायल
Shahbad, Baran | Jan 28, 2025 नियमानुसार हाइवे या गलियों में कहीं भी स्पीड ब्रेकर बनाने का नियम नहीं है। इसका पालन शाहबाद तहसील के कस्बाथाना क्षेत्र में नहीं हुआ और आगर रोड पर जगह जगह ब्रेकर बना दिए गए हैं, जो 10 इंच चौड़े और 9 इंच तक ऊंचे हैं। इस दौरान मंगलवार शाम 4 बजे के करीब कुजाय आगर गांव के बीच अभय सिंह पुत्र खैमा भील स्पीड ब्रेकर के कारण बाइक सहित सड़क पर गिर गया।