मुगलसराय: पुरैनी में जल निकासी समस्या पर विधायक रमेश जायसवाल ने किया निरीक्षण, समाधान के दिए निर्देश
मुगलसराय के पुरैनी में जल निकासी की पुरानी समस्या को लेकर विधायक रमेश जायसवाल शुक्रवार दोपहर 12 बजे को अधिकारियों संग निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने नाला व कुलावा बंद होने से जलभराव की शिकायत करते हुए 10 से 12 गाँवों के समस्या से प्रभावित होने कि बात कही, जिस पर विधायक ने संबंधित अधिकारीयों को जल्द समाधान और जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।