प्रतापगढ़: टीबी की पुष्टि होते ही शुरू होगा इलाज, उपचार में देरी बर्दाश्त नहीं होगी: राज्य नोडल अधिकारी डॉ. एस. एन. धौलपुरिया
जिले के दौरे पर पहुंचे चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के राज्य नोडल अधिकारी (एनटीसीपी) डॉ. एस. एन. धौलपुरिया ने टीबी उन्मूलन अभियान की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जिस दिन किसी मरीज में टीबी की पुष्टि हो, उसी दिन उसका उपचार शुरू किया जाए। उन्होंने कहा कि उपचार में किसी भी प्रकार की देरी मरीज के जीवन के लिए खतरा बन सकती है और इसे हर हाल