जहानाबाद: वैभव सूर्यवंशी ने पहनी टीम इंडिया की 3 नंबर जर्सी, आंखों में थे आंसू और जुबां पर आई दिल की बात, लोगों ने की सराहना
बिहार के15 वर्षीय विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में पहली बार सिलेक्शन के बाद जर्सी मिल गई। बीसीसीआई द्वारा जारी वीडियो में वैभव भावुक नजर आए और कहा कि बचपन से देखा गया सपना अब पूरा होने जा रहा है। अगर उन्हें डेब्यू का मौका मिलता है तो वे भारत के सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी होंगे।