राजपुर: बरियों में पुलिसकर्मियों के लिए बनेगी नई पुलिस चौकी, विधायक ने किया भूमिपूजन
बरियों क्षेत्र के लिए आज का दिन बेहद खास और ऐतिहासिक रहा, जब क्षेत्रीय विधायक उद्देश्वरी पैकरा ने नई पुलिस चौकी भवन के निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन कर इसकी शुरुआत की। लंबे समय से क्षेत्रवासियों की यह मांग रही थी कि बरियों में एक सुसज्जित और स्थायी पुलिस चौकी का निर्माण हो, जिससे कानून व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जा सके। आज इस मांग