जनता के साथ संवाद, पुलिस व्यवस्था को और सशक्त बनाने की दिशा में एक कदम
Kullu Times
आज दिनांक 25.08.2026 को पुलिस अधीक्षक कुल्लू अभिषेक एस. (भा.पु.से.) द्वारा पुलिस थाना सैंज का निरीक्षण किया गया। इस दौरान थाना परिसर, अभिलेखों एवं पुलिस कार्यप्रणाली का जायजा लेते हुए थाना स्टाफ के साथ बैठक आयोजित की गई तथा उनके कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
इसके उपरांत सैंज क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रधानों एवं उप-प्रधानों के साथ संवाद बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्थानीय समस्याओं को सुना गया तथा पुलिस एवं आम जनता के बीच बेहतर समन्वय, आपसी सहयोग और विश्वास को मजबूत करने के संबंध में चर्चा की गई।
बैठक के दौरान सैंज क्षेत्र में नशे के विरुद्ध प्रभावी कदम उठाने, जनभागीदारी बढ़ाने और समाज को नशामुक्त बनाने के लिए पुलिस एवं जनता के संयुक्त प्रयासों पर विशेष बल दिया गया।
कुल्लू पुलिस — आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प।
Kullu Police
Kullu, Kullu | Aug 25, 2026