कोल: ग्राम उसरम की महिला ने पेट दर्द के लिए धोखे से खाई चूहे मारने की दवा, हालत बिगड़ने पर परिजन लेकर पहुंचे जिला अस्पताल
Koil, Aligarh | Jan 7, 2025 थाना खैर इलाके के ग्राम उसरम निवासी एक महिला ने घर में रखी चूहे मार दवाई का सेवन धोखे से कर लिया। महिला का कहना है कि घर में रखा पेट दर्द का चूर्ण खाना था जिसके चलते घर में रखी चूहे मार दवा का सेवन कर लिया गया। जिसके चलते उसकी हालत बिगड़ गई। हालात को बिगड़ते हुआ देख परिवार के लोग आनन फानन में उपचार हेतु मंगलवार की शाम करीब 7:00 बजे जिला अस्पताल मलखान भेजा।