कोल: 75 लाख की ऑनलाइन साइबर ठगी करने वाले शातिर गिरोह के एक सदस्य को साइबर क्राइम थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
Koil, Aligarh | Jan 7, 2025 वादीया को फोन करके मनी लॉन्ड्रिंग मामले में संलिप्ता बताकर तथा मुकदमा दर्ज होने की कहकर डरा धमका कर 75 लाख रुपयों की ऑनलाइन साइबर ठगी करने वाले ग्रुप के शातिर सदस्य को साइबर क्राइम थाना अलीगढ़ की पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है।मंगलवार की शाम न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।