गढ़ी: गढ़ी चाप नदी में डूबने से 28 वर्षीय युवक की हुई मौत, युवक बजाज कंपनी में करता था काम
Garhi, Banswara | Apr 20, 2026 गढ़ी थानां क्षेत्र में सोमवार सुबह करीबन 7बजे एक युवक का गढ़ी चाप नदी में शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की पहचान 28 वार्षिय बलराज सिंह के रूप में हुई है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार बलराज अपने घर से एक दिन पूर्व निकला था। बलराज बजाज फाइनेंस कंपनी की गढ़ी शाखा में d c a का कार्य करता था। उसी काम काज से घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस घर नही लोटा,था।