रफीगंज: रफीगंज के दुगुल मंगहा आहार में चल रहे चहका निर्माण कार्य का जिला पार्षद ने किया निरीक्षण, किसानों को मिलेगी सुविधा
रफीगंज प्रखंड के कासमा थाना क्षेत्र स्थित दुगुल मंगहा आहार में चल रहे चहका निर्माण कार्य का मंगलवार की अपराह्न करीब 3 बजे जिला पार्षद प्रदीप चौरसिया ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता का जायजा लिया तथा कार्य में लगे मजदूरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सैकड़ों किसान परिवारों को खेती एवं सिंचाई में काफी सुविधा मिलेगी।