गम्हरिया: गम्हरिया में संत रविदास की 650वीं जयंती पर निकली भव्य रैली
गम्हरिया प्रखंड कार्यालय से गुरुवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती पर भव्य रैली निकाली गई। रैली विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए लोगों को समानता, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश देती रही। वक्ताओं ने संत रविदास के विचारों को जीवन में अपनाने की अपील की। रैली में बीडीओ चंदन कुमार, सीओ स्नेहा सागर समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।