सिरसागंज: गांव सिरसाखास में वृद्ध महिला अपने पुत्र व पुत्रवधू के आए दिन लड़ाई झगड़े से तंग होकर थाने पहुंची, दी मामले की तहरीर
फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज क्षेत्र के गांव सिरसाखास निवासी वृद्ध महिला अपने पुत्र व पुत्रवधू के आएदिन की गाली गलौज व लड़ाई झगड़े से काफी तंग आ चुकी है। जिसको लेकर महिला द्वारा बुधवार को थाने पहुंचकर मामले की तहरीर दी है। आरोप है कि उसका पुत्र व पुत्रवधू ने किसी न किसी बात को लेकर आपस में गाली गलौज व लड़ाई झगड़ा कर घर में सभी का जीना दुश्वार कर दिया है।