गुमला: मझगांव में ट्रैक्टर से गिरकर टांगीनाथ धाम मंदिर के पुजारी की मौत
Gumla, Gumla | Jul 5, 2025 डुमरी थाना क्षेत्र के मझ गांव में ट्रैक्टर का पिछला चक्का चढ़ने से मझ गांव निवासी टांगीनाथ धाम मंदिर के मुख्य पुजारी 24 वर्षीय गणेश बैगा की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक पुजारी ट्रैक्टर के बीच में खड़े होकर अपने गांव लौट रहे थे। ट्रैक्टर में खाद लोड था। तेज रफ्तार के कारण उनका पैर फिसल गया और वे नीचे गिर गए। ट्रैक्टर का पिछला चक्का उनके कमर में चढ़ गया।