गुमला: खोरा पतराटोली व खटवा नदी पुल के पास दो सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग जख्मी, दो रिम्स रेफर
Gumla, Gumla | Jul 5, 2025 सदर थाना क्षेत्र के दो अलग अलग स्थानो में हुए सड़क हादसे में चार लोग घायल हो गया।घायलों में खोरा पतराटोली निवासी सुखराम उरांव,खोरा भकुवाटोली निवासी राजेश उरांव,चुगलू गांव निवासी लच्छू महली व बेटा शशि महली (18)है।सभी घायलों को स्थानीय लोगों के सहयोग से सदर अस्पताल गुमला में भर्ती कराया गया।जहां चिकित्सक द्वारा प्राथमिक इलाज के बाद दो को रिम्स रेफर कर दिया।