गुमला: रामनगर में खड़े पिकअप पर सूखा पेड़ गिरा, वाहन क्षतिग्रस्त, चालक बाल-बाल बचा
Gumla, Gumla | Jul 4, 2025 गुमला जशपुर रोड स्थित रामनगर में शुक्रवार की सुबह सड़क किनारे खड़े पिकअप वाहन पर एक सूखा मोटा पेड़ गिर गया। पेड़ के गिरने से वाहन का अगला भाग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया वाहन रामनगर निवासी अनिल सिंह का है।उनके घर के सामने वाहन लगा था तभी अचानक सुख मोटा पेड़ पिकअप वाहन पर गिर गया। घटना के वक्त चालक बाहर था वाहन में होने से बड़ी घटना हो सकती थी।