हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ में तिरंगे की शान में झूमे लोग, 52 कर्मवीरों और प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
जिले में 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार को हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। जिला स्तरीय मुख्य समारोह टाउन स्थित राजकीय एनएमपीजी कॉलेज ग्राउंड में आयोजित हुआ, जहां खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के मंत्री सुमित गोदारा ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के बाद मंत्री ने परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली।