थरथरी: डायरिया प्रभावित गांव ढिबरापर के महादलित टोला का डीएम ने किया औचक निरीक्षण
नालंदा डीएम शशांक शुभंकर द्वारा भ्रमण कार्यक्रम के दौरान प्रखंड थरथरी अंतर्गत अस्ता पंचायत के ढिबरापर ग्राम में डायरिया प्रभावित महादलित बस्ती का निरीक्षण किया गया। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि दूषित जल पीने से डायरिया से लोग प्रभावित हुए हैं । जबकि स्थानीय मुखिया द्वारा बताया गया कि नल जल योजना वर्तमान में सुचारू रूप से संचालित है ।