थरथरी: ढिबरापर महादलित टोला में डायरिया के बढ़ रहे प्रकोप को लेकर एसडीओ व बीडीओ ने किया दौरा
थरथरी प्रखंड के ढिबरापर महादलित टोला में डायरिया के बढ़ रहे प्रकोप को लेकर एसडीओ प्रवीण कुमार व बीडीओ गौरी कुमारी ने दौरा किया। इस दौरान एसडीओ ने डायरिया प्रभावित लोगों से बातचीत कर समुचित सरकारी इलाज का भरोसा दिलाया। साथ ही झोला छाप डॉक्टर से दूर रहने का सलाह दिया। एसडीओ ने घर-घर जाकर डायरिया पीड़ितों की जानकारी ली।