थरथरी: डायरिया प्रभावित गांव ढिबरापर के महादलित टोला में एसीएमओ ने किया नीरीक्षण
एसीएमओ डॉ. कुमकुम ने थरथरी प्रखंड के डायरिया प्रभावित गांव ढिबरापर महादलित टोला पहुँचकर गांव की विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान एसीएमओ ने डायरिया रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों को जन जागरूकता के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा कर घरों को साफ-सफाई रखने, पानी उबाल कर पीने की अपील की।