भोरे: भोरे थाना के लामीचौर बाजार से छह पुड़िया गांजा के साथ एक दुकानदार गिरफ्तार, NDPS एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज
भोरे थाना की पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर छापेमारी कर छह पुड़िया गांजा के साथ लामीचौर बाजार के चौराहे के पास स्थित एक किराना दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार दुकानदार की पहचान लामीचौर गाँव निवासी स्व रघुनाथ सिंह का 49 वर्षीय पुत्र महंथ सिंह है। पुलिस ने महंत सिंह के पास से 64.52 गांजा व पॉकेट से बिक्री का ₹2000 रुपया भी बरामद किया है।