भोरे: कल्याणपुर गांव में खेत में गाय चले जाने के विवाद को लेकर पड़ोसी ने महिला को मारपीट कर किया जख्मी, प्राथमिकी हुई दर्ज
थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में पड़ोसी के खेत में गाय चली गई। जिसपर पड़ोसी ने आग बबूला होकर महिला को मारपीट कर जख्मी कर दिया। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। कल्याणपुर गांव निवासी अखिलेश यादव की पत्नी रीता देवी ने आरोप लगाया है कि मेरी गाय खुलकर पड़ोसी एखलाक मियां के खेत में चली गई। इस बात से नाराज होकर ये लोग मारपीट कर घायल कर दिए।