भोरे: आमही और पंडीत जिगना के समीप चंवर में 20 बीघा खेत में लगी गेहूं की फसल जली, आग लगने के कारणो का नहीं चला पता
भोरे थाना क्षेत्र के आमही और पंडित जिगना गांव के बीच स्थित चंवर में शुक्रवार की दोपहर अचानक लगी आग में करीब 20 बीघा खेत में लगी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका है। इस घटना में पंडित जिगना गांव के खलील मियां, मारकंडे मिश्रा, सभा तिवारी, मानसी मिश्रा आदि लोगों का गेहूं का फसल जलकर नष्ट हो गया।