भोरे: सवनहा में रील्स के माध्यम से हाथ में कारतूस लेकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार, वायरल होने पर हुई कार्रवाई
थाना क्षेत्र के सवनहा गांव में एक युवक को हाथ में तीन कारतूस लेकर रिल्स बनाना मंहगा पड़ गया। सोशल मिडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक सवनहा निवासी बनवारी भगत का पुत्र राजेंद्र कुमार बताया जा रहा है। खबर के मुताबिक युवक अपने हाथ में कट्टा का तीन कारतूस लेकर आरकेस्ट्रा के साउंड बजाने के क्रम में दिख रहा है।