उचेहरा: प्रयागराज में खुद का पिंडदान करने के बाद वैद रामलोटन ने पिथौराबाद गांव में किया तेरहवीं का आयोजन
इस अनोखे आयोजन करने के पीछे एक भावनात्मक और सामाजिक कारण जुड़ा हुआ है। कुछ समय पहले रामलोटन कुशवाहा ने शासकीय मेडिकल कॉलेज सतना में देहदान संकल्प लेकर फॉर्म भरे थे।और यह बात जैसे ही उनके गांव और रिश्तेदारों तक पहुंची, लोगों ने तरह-तरह की बातें बनानी शुरू कर दीं। कई लोगों ने ताना मारते हुए कहा कि उन्होंने तेरहवीं और वीं का खर्च बचाने लिया ऐसा निर्णय।