प्रेस विज्ञप्ति
नालन्दा।
...................
कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा संचालित आम्रपाली प्रशिक्षण केन्द्र, नालन्दा का उद्घाटन श्री राजीव रंजन कुमार सिन्हा, अपर समाहर्त्ता-सह-अपर दण्डाधिकारी, नालन्दा एवं श्री रंजन कुमार चौधरी, अपर समाहर्त्ता विभागीय जाँच, नालन्दा द्वारा दिनांक-14.07.2026 को किया गया।
जिसमें छात्र/छात्राओं द्वारा सर्वप्रथम सरस्वती वंदना किया गया उसके उपरांत छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया जिसमें स्वागत गान एवं नृत्य की प्रस्तुति दी गयी।
कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा संचालित आम्रपाली प्रशिक्षण केन्द्र, नालन्दा (पता-किसान कॉलेज रोड, आशानगर, सोहसराय स्थित अरावत पैलेस के समीप) में चार (4) विद्याओं शास्त्रीय गयान, भरतनाट्यम, कथक एवं वादन (तबला एवं हारमोनियम) में छात्र/छात्राओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। केन्द्र में प्रत्येक विद्या में अधिकतम 40 छात्र/छात्राओं का नामांकन किया जाना है। पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर नामांकन होगा। प्रशिक्षण हेतु छात्र/छात्राओं के लिए उम्र सीमा 6 वर्ष से अधीक होनी चाहिए। आम्रपाली प्रशिक्षण केन्द्र मंगलवार से रविवार तक खुली रहती है। सत्र अवधि अपराह्न 2:00 बजे से 4:00 बजे तक तथा 4:00 बजे से 6:00 बजे तक है।
कार्यक्रम में सुश्री शालिनी प्रकाश, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, नालन्दा, श्रीमति स्नेहा, सहायक निदेशक, समाजिक सुरक्षा कोषांग, नालन्दा, श्री मनीष कुमार, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी, नालन्दा, आकिफ बक्कास, जिला नियोजन पदाधिकारी, नालन्दा, डॉ० अजय कुमार सिंह, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी, नालन्दा एवं सुश्री प्राची प्रिया, वरीय उप समाहर्त्ता, नालन्दा उपस्थित थें।
Samrat Choudhary
CMO Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar
Nalanda, Bihar | Jul 14, 2026