कोल: गांधीपार्क,अचल सरोवर में गंदगी के कारण मर रही मछलियां,नही हुई कार्यवाही,नगर निगम पर लापरवाही का आरोप #jansamasya
Koil, Aligarh | May 4, 2025 दरअसल पूरा मामला अलीगढ़ के थाना गांधीपार्क इलाके के अचल सरोवर का है। जहां गंदगी के चलते सरोवर में पल रही मछलियों तड़प तड़प कर मर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार मामले को लेकर शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई है।करोड़ो रुपए का बजट आने के बावजूद भी अचल सरोवर की यह दुर्दशा देखने को मिल रही है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम पर लापरवाही का आरोप।