हुज़ूर: कलेक्ट्रेट परिसर में जनसुनवाई आयोजित, कलेक्टर ने 160 शिकायतों पर दिए सख्त निर्देश
Huzur, Bhopal | Apr 28, 2026 राजधानी भोपाल के कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में आम नागरिकों की समस्याएं प्रमुखता से सामने आईं। खजूरीकलां से आए विमल सिंह सिसोदिया ने अपने भतीजे के लापता होने का गंभीर मामला उठाया। उन्होंने बताया कि उनका भतीजा 16 फरवरी से गायब है लेकिन अब तक पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है|