बीकानेर: मुख्यमंत्री से विधायक जेठानंद व्यास ने शहरी विकास मुद्दों पर की चर्चा
बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानंद व्यास ने रविवार को जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात कर शहरी क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन की प्रगति से अवगत करवाते हुए जनहित में आवश्यक बजट स्वीकृति और प्राथमिकता से कार्य पूर्ण करने का आग्रह किया। विधायक ने जिला अस्पताल, देवस्थान विभाग की योजनाओं, तथा बीकानेर प