डंडई: डंडई में किसान उच्च विद्यालय को लेकर घमासान, बंद कराने की मांग पर ग्राम सभा में बनी सहमति
Dandai, Garhwa | Sep 6, 2026 डंडई। डंडई सदर पंचायत की मुखिया धनवंती देवी की अध्यक्षता में रविवार को डंडई किसान उच्च विद्यालय को लेकर ग्राम सभा का आयोजन किया गया। बैठक में ग्रामीणों ने विद्यालय में नियमित पढ़ाई नहीं होने और शिक्षकों की उपस्थिति को लेकर सवाल उठाते हुए विद्यालय को बंद कराने की मांग रखी। चर्चा के बाद इस संबंध में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किए जाने की बात सामने आई।