Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
किसान
कांग्रेस
चोरी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

“सुधर जाओ खेसारी”एस कुमार मिश्रा की चेतावनी | #Yash Kumar Mishra | #khesari Lal Yadav | #Anjana Singh #reels #trending shorts bhojpuri

Purnia East, Purnia | Jul 9, 2026

MORE NEWS

पूर्वी चंपारण में पुलिस ने कथित फर्जी नोट गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस का दावा है कि आरोपितों के पास से 1.01 करोड़ रुपये के कथित नकली नोट, 13.20 लाख रुपये नकद और बड़ी मात्रा में अन्य सामान बरामद हुआ है. फिलहाल जब्त नोटों की प्रामाणिकता की जांच कराई जा रही है.

#facknote #Bihar #purvichamparan #biharnews #viralvideos

पूर्वी चंपारण में पुलिस ने कथित फर्जी नोट गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस का दावा है कि आरोपितों के पास से 1.01 करोड़ रुपये के कथित नकली नोट, 13.20 लाख रुपये नकद और बड़ी मात्रा में अन्य सामान बरामद हुआ है. फिलहाल जब्त नोटों की प्रामाणिकता की जांच कराई जा रही है. #facknote #Bihar #purvichamparan #biharnews #viralvideos

Purnia East, Purnia | Jul 9, 2026

समाहरणालय पूर्णिया,
     जनसंपर्क कार्यालय,
      प्रेस विज्ञप्ति:-889,
     दिनांक 9 जुलाई 2026,
=======================

 श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) जिला पदाधिकारी द्वारा गुरुवार को जिला कल्याण पदाधिकारी कार्यालय के विभिन्न अद्मतन कार्यों की समीक्षा की गई।

 समीक्षा के क्रम में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज मामले, प्राप्त चार्ज शीट, पीड़ितों एवं गवाहों के यात्रा भत्ता के भुगतान एवं पीड़ितों को मुआवजा भुगतान, डॉ भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय बनमनखी, जानकीनगर एवं धमदाहा में छात्रों के नामांकन, डीबीटी का भुगतान,पोशाक वितरण, विद्यालय में पठन-पाठन एवं आवश्यक संसाधन उपलब्धता एवं सुविधाओं की समीक्षा की गई। 

विभाग अंतर्गत संचालित डॉक्टर अंबेडकर कल्याण छात्रावासों के संचालन,उपलब्ध सुविधाएं, मेस संचालन, छात्रों के नामांकन की समीक्षा की गई और साथ ही साथ पिछड़ा एवं अति पिछड़ा कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित आवासीय विद्यालय एवं  छात्रावासों में स्वच्छ पेयजल  की उपलब्धता, पठान-पाठन की व्यवस्था, जीविका दीदी द्वारा चलाई जा रही रसोई और साफ-सफाई की अद्यतन स्थिति आदि की समीक्षा की गई। 

जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा समीक्षा के क्रम में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अनुसूचित जाति, जनजाति अत्याचार निवारण अधिकार अधिनियम का अनुपालन निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप तथा विद्यालयों एवं छात्रावासों में सभी आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति:-889, दिनांक 9 जुलाई 2026, ======================= श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) जिला पदाधिकारी द्वारा गुरुवार को जिला कल्याण पदाधिकारी कार्यालय के विभिन्न अद्मतन कार्यों की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज मामले, प्राप्त चार्ज शीट, पीड़ितों एवं गवाहों के यात्रा भत्ता के भुगतान एवं पीड़ितों को मुआवजा भुगतान, डॉ भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय बनमनखी, जानकीनगर एवं धमदाहा में छात्रों के नामांकन, डीबीटी का भुगतान,पोशाक वितरण, विद्यालय में पठन-पाठन एवं आवश्यक संसाधन उपलब्धता एवं सुविधाओं की समीक्षा की गई। विभाग अंतर्गत संचालित डॉक्टर अंबेडकर कल्याण छात्रावासों के संचालन,उपलब्ध सुविधाएं, मेस संचालन, छात्रों के नामांकन की समीक्षा की गई और साथ ही साथ पिछड़ा एवं अति पिछड़ा कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित आवासीय विद्यालय एवं छात्रावासों में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता, पठान-पाठन की व्यवस्था, जीविका दीदी द्वारा चलाई जा रही रसोई और साफ-सफाई की अद्यतन स्थिति आदि की समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा समीक्षा के क्रम में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अनुसूचित जाति, जनजाति अत्याचार निवारण अधिकार अधिनियम का अनुपालन निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप तथा विद्यालयों एवं छात्रावासों में सभी आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Purnia, Bihar | Jul 9, 2026

समाहरणालय पूर्णिया, 
 जन संपर्क कार्यालय,
 प्रेस विज्ञप्ति:-887,
 दिनांक:-  09 जुलाई 2026, 
==================

 जिला पदाधिकारी पूर्णिया श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०)कीअध्यक्षता
 में गुरुवार को वरीय पदाधिकारी एवं विभागीय अधिकारियों के साथ "जिलास्तरीय गजेटियर प्रारूप प्रकाशन समिति" की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन महानंदा सभागार पूर्णिया आहूत की गई। 

बैठक में विभिन्न विभागों के वरीय अधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारी और  Institute for Human Development (IHD), New Delhi के गजेटियर समीति के माननीय प्रतिनिधिगण द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया गया।

आई०एच०डी० द्वारा तैयार की गई जिला गजेटियर की प्रारंभिक पाण्डुलिपि तथा संबंधित विभागों द्वारा समर्पित की गई विवरणी एवं आंकड़ों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। 

बैठक में डॉक्टर अन्तरा सिंह (आई०एच०डी) की प्रतिनिधि ने संबंधित विभागों द्वारा समर्पित की गई विवरण एवं आंकड़ों की विस्तृत प्रस्तुति दी गई। पाण्डुलिपि में समाहित प्रशासनिक,सामाजिक,आर्थिक,सांस्कृतिक एवं विकासात्मक तथ्यों तथा विभागवार आंकड़ों पर विस्तार से विमर्श किया गया।

बैठक में उपस्थित सभी विभागों के पदाधिकारियों द्वारा पाण्डुलिपि का परीक्षण करने के उपरांत संबंधित अधिकारियों द्वारा कुछ छुटे हुए स्थल एवं आंकड़ों की जानकारी दी गई।

जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि सभी पदाधिकारी आपसी समन्वय से जिला के गजेटियर प्रारुप का प्रकाशन बेहतर ढंग से कराएं। जिला का इतिहास बहुत पुराना है। यदि कोई भी ऐतिहासिक एवं धरोहर स्थल तथा अद्मतन आंकड़े और जिले के विकसित संरचनाएं छुटी हूई हैं तो उसे अविलंब उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। ताकि अंतिम प्रकाशन पूर्णतः तथ्यपरक एवं त्रुटिरहित हो सके।जिले के ऐतिहासिक भौगोलिक,सामाजिक,आर्थिक एवं प्रशासनिक स्वरूप का एक महत्वपूर्ण दस्तावेज होगा। 

बैठक में अपर समाहर्ता,
श्री रवि राकेश, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री रविशंकर उरांव, प्रभारी पदाधिकारी जिला गोपनीय श्री राजकुमार गुप्ता, 
प्रभारी पदाधिकारी आपदा श्री सुजय कुमार सिंह, वरीय उप समाहर्ता शिलिमा कुमारी,  जिला परिवहन पदाधिकारी
श्री ओमीशंकर, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री दिलीप सरकार,जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी,श्री पंकज कुमार पटेल,कार्यपालक अभियंता (विद्युत) तथा जिला गजेटियर समिति के सदस्य सहित विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारिगण उपस्थित थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

समाहरणालय पूर्णिया, जन संपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति:-887, दिनांक:- 09 जुलाई 2026, ================== जिला पदाधिकारी पूर्णिया श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०)कीअध्यक्षता में गुरुवार को वरीय पदाधिकारी एवं विभागीय अधिकारियों के साथ "जिलास्तरीय गजेटियर प्रारूप प्रकाशन समिति" की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन महानंदा सभागार पूर्णिया आहूत की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के वरीय अधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारी और Institute for Human Development (IHD), New Delhi के गजेटियर समीति के माननीय प्रतिनिधिगण द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया गया। आई०एच०डी० द्वारा तैयार की गई जिला गजेटियर की प्रारंभिक पाण्डुलिपि तथा संबंधित विभागों द्वारा समर्पित की गई विवरणी एवं आंकड़ों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। बैठक में डॉक्टर अन्तरा सिंह (आई०एच०डी) की प्रतिनिधि ने संबंधित विभागों द्वारा समर्पित की गई विवरण एवं आंकड़ों की विस्तृत प्रस्तुति दी गई। पाण्डुलिपि में समाहित प्रशासनिक,सामाजिक,आर्थिक,सांस्कृतिक एवं विकासात्मक तथ्यों तथा विभागवार आंकड़ों पर विस्तार से विमर्श किया गया। बैठक में उपस्थित सभी विभागों के पदाधिकारियों द्वारा पाण्डुलिपि का परीक्षण करने के उपरांत संबंधित अधिकारियों द्वारा कुछ छुटे हुए स्थल एवं आंकड़ों की जानकारी दी गई। जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि सभी पदाधिकारी आपसी समन्वय से जिला के गजेटियर प्रारुप का प्रकाशन बेहतर ढंग से कराएं। जिला का इतिहास बहुत पुराना है। यदि कोई भी ऐतिहासिक एवं धरोहर स्थल तथा अद्मतन आंकड़े और जिले के विकसित संरचनाएं छुटी हूई हैं तो उसे अविलंब उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। ताकि अंतिम प्रकाशन पूर्णतः तथ्यपरक एवं त्रुटिरहित हो सके।जिले के ऐतिहासिक भौगोलिक,सामाजिक,आर्थिक एवं प्रशासनिक स्वरूप का एक महत्वपूर्ण दस्तावेज होगा। बैठक में अपर समाहर्ता, श्री रवि राकेश, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री रविशंकर उरांव, प्रभारी पदाधिकारी जिला गोपनीय श्री राजकुमार गुप्ता, प्रभारी पदाधिकारी आपदा श्री सुजय कुमार सिंह, वरीय उप समाहर्ता शिलिमा कुमारी, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री ओमीशंकर, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री दिलीप सरकार,जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी,श्री पंकज कुमार पटेल,कार्यपालक अभियंता (विद्युत) तथा जिला गजेटियर समिति के सदस्य सहित विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारिगण उपस्थित थे। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Purnia, Bihar | Jul 9, 2026