समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-889,
दिनांक 9 जुलाई 2026,
=======================
श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) जिला पदाधिकारी द्वारा गुरुवार को जिला कल्याण पदाधिकारी कार्यालय के विभिन्न अद्मतन कार्यों की समीक्षा की गई।
समीक्षा के क्रम में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज मामले, प्राप्त चार्ज शीट, पीड़ितों एवं गवाहों के यात्रा भत्ता के भुगतान एवं पीड़ितों को मुआवजा भुगतान, डॉ भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय बनमनखी, जानकीनगर एवं धमदाहा में छात्रों के नामांकन, डीबीटी का भुगतान,पोशाक वितरण, विद्यालय में पठन-पाठन एवं आवश्यक संसाधन उपलब्धता एवं सुविधाओं की समीक्षा की गई।
विभाग अंतर्गत संचालित डॉक्टर अंबेडकर कल्याण छात्रावासों के संचालन,उपलब्ध सुविधाएं, मेस संचालन, छात्रों के नामांकन की समीक्षा की गई और साथ ही साथ पिछड़ा एवं अति पिछड़ा कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित आवासीय विद्यालय एवं छात्रावासों में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता, पठान-पाठन की व्यवस्था, जीविका दीदी द्वारा चलाई जा रही रसोई और साफ-सफाई की अद्यतन स्थिति आदि की समीक्षा की गई।
जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा समीक्षा के क्रम में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अनुसूचित जाति, जनजाति अत्याचार निवारण अधिकार अधिनियम का अनुपालन निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप तथा विद्यालयों एवं छात्रावासों में सभी आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
2 views | Purnia, Bihar | Jul 9, 2026