डुमरांव: बिजली पोल के नीचे नगर परिषद ने बना दी सड़क, गलती पता चलने पर तोड़ा, मुख्य सचिव ने दिए जांच के आदेश
Dumraon, Buxar | Apr 23, 2026 डुमरांव नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 में मिशन स्कूल के आगे पश्चिम दिशा में एनएच से भोजपुर पोखरा तक करीब तीन किलोमीटर लंबी पीसीसी सड़क निर्माण का मामला अब गंभीर विवादों में घिर गया है। यह निर्माण कार्य जनहित के बजाय निजी हितों को साधने के उद्देश्य से कराया गया है। साथ ही, सड़क निर्माण में न्यूनतम गुणवत्ता की सामग्री के उपयोग के आरोप भी सामने आए हैं।