संडीला: संडीला के शीतला माता मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक के प्रयास से ₹75 लाख की पहली किस्त जारी
संडीला के पौराणिक शीतला माता मंदिर के जीर्णोद्धार का मार्ग प्रशस्त हो गया है। क्षेत्रीय भाजपा विधायक अलका सिंह अर्कवंशी के प्रयासों से इस मंदिर को 'वंदन योजना' में शामिल किया गया है। इस योजना के तहत मंदिर परिसर का करीब 1 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से समग्र विकास किया जाएगा।