भीलवाड़ा: भीलवाड़ा में अवैध संबंधों के शक में पति ने गर्भवती पत्नी की हत्या की, पुलिस ने शव और भ्रूण का करवाया पोस्टमार्टम
जिले के हमीरगढ़ थाना क्षेत्र के बीलिया की सरहद स्थित ब्रह्म निवास ग्रीन पार्क कॉलोनी में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पति ने चरित्र पर शंका के चलते अपनी गर्भवती पत्नी की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश से मृतका के परिजनों के भीलवाड़ा पहुंचने पर पुलिस ने उनकी मौजूदगी में पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की।