Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
Education
Rss

युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बने रूपेश बाली चंडीगढ़ हर रोज चलाते हैं 100 किलोमीटर साइकलिंग...

Panchkula, Panchkula | Jul 18, 2026

MORE NEWS

CM के सामने किसने दबाई कालका की आवाज़? अजय सिंगला का बड़ा खुलासा
    कालका में विकास क्यों रुका? अजय सिंगला ने CM के सामने खोली नेताओं की 'चुप्पी' की पोल
#kalka #haryana #pinjore #panchkula #news

CM के सामने किसने दबाई कालका की आवाज़? अजय सिंगला का बड़ा खुलासा कालका में विकास क्यों रुका? अजय सिंगला ने CM के सामने खोली नेताओं की 'चुप्पी' की पोल #kalka #haryana #pinjore #panchkula #news

Panchkula, Panchkula | Jul 18, 2026

प्रोटीन पाउडर से बॉडी बनाने के कमेंट पर 2 साल पहले हुए विवाद में युवक की हत्या में शामिल 4 आरोपी 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार।
Like /comment /share / follow instagram and you tube subscribe
https://nsmpkp.com News Social Media Pinjore Kalka  Panchkula Reporter mani Pinjore / kalka 18-7-2026, 
my E-mail:manisharma4009@ gmail.com what's app no:-9896944009

https://www.instagram.com/p/Da8XmlfTufz/?igsh=aGlpc295dHE1Zjk3

प्रोटीन पाउडर से बॉडी बनाने के कमेंट पर 2 साल पहले हुए विवाद में युवक की हत्या में शामिल 4 आरोपी 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार। Like /comment /share / follow instagram and you tube subscribe https://nsmpkp.com News Social Media Pinjore Kalka Panchkula Reporter mani Pinjore / kalka 18-7-2026, my E-mail:manisharma4009@ gmail.com what's app no:-9896944009 https://www.instagram.com/p/Da8XmlfTufz/?igsh=aGlpc295dHE1Zjk3

Panchkula, Panchkula | Jul 18, 2026

प्रोटीन पाउडर से बॉडी बनाने के कमेंट पर 2 साल पहले हुए विवाद में युवक की हत्या में शामिल 4 आरोपी 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार

कानून को चुनौती देने वाले किसी भी असामाजिक या आपराधिक मानसिकता वाले तत्व को बख्शा नहीं जाएगा: पंकज नैन

पंचकूला/ 18 जुलाई :- हरियाणा के जिला पंचकूला के थाना मनसा देवी क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की चाकू मारकर हत्या करने और उसके दो दोस्तों को घायल करने का मामला सामने आया था। पंचकूला पुलिस ने इस मामलें में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुस्तैदी दिखाई और 4 आरोपियों को महज़ 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर 5 दिन का पुलिस रिमांड हासिल कर लिया है, ताकि वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियारों को बरामद किया जा सके। 

क्या था पूरा मामला
डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह के अनुसार दिनांक 16 जुलाई 2026 की रात करीब 9:30 बजे पुलिस को सकेतड़ी रोड पर लड़कों के बीच खूनी संघर्ष होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस पहुंची तो वहां काफी खून बिखरा हुआ था और एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल मिली। इसके बाद पुलिस टीम नागरिक अस्पताल सेक्टर-6 पंचकूला पहुंची, जहां मृतक के पिता ने अपने बयान दर्ज करवाए। शिकायतकर्ता ने बताया कि उनका 20 वर्षीय बेटा कपिल अपने दोस्तों के साथ घूमने गया था, जहां कुछ युवकों  ने एक राय होकर उन पर चाकुओं से जानलेवा हमला कर दिया। अस्पताल में डॉक्टरों ने कपिल को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके दोनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हैं।

पिता के बयानों के आधार पर थाना मनसा देवी पंचकूला में दिनांक 17.07.2026 को भारतीय न्याय संहिता की धारा 190, 191(2), 115, 103 और 60 के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में थाना मनसा देवी की टीम और क्राइम यूनिट्स ने संयुक्त रूप से तलाश शुरू की। गुप्त सूचना और त्वरित घेराबंदी के आधार पर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर चार मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अमन (उम्र 20 वर्ष, निवासी बदायूं, यूपी, हाल झुग्गी भैंसा टिब्बा), अर्जुन (उम्र 18 वर्ष, निवासी बरेली, यूपी, हाल भैंसा टिब्बा), विपिन कुमार (उम्र 20 वर्ष, निवासी बदायूं, यूपी, मनसा देवी) और मोहित कुमार (उम्र 20 वर्ष, निवासी उन्नाव, यूपी, हाल झुग्गी मनसा देवी पंचकूला) के रूप में हुई है। एमडीसी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मुनीष कुमार की अगुवाई में मामलें की जांच सब इंस्पेक्टर मलकीत सिंह द्वारा की जा रही है। 

हत्या के पीछे की वजह
डीसीपी पंचकूला आईपीएस अदिति सिंह के अनुसार जांच में सामने आया है कि इस खूनी संघर्ष की जड़ें करीब 2 साल पुरानी एक मामूली बात से जुड़ी हैं। दरअसल, दो साल पहले मृतक कपिल के एक दोस्त का इन आरोपियों ने प्रोटीन पाउडर खाकर बॉडी बनाने की बात को लेकर मजाक उड़ाया था। उस समय इनके बीच विवाद और झगड़ा हुआ था, जिसके बाद से दोनों पक्षों में गहरी रंजिश चली आ रही थी। बीते दिनों जब इस पुरानी रंजिश को सुलझाने और समझौता कराने के लिए दोनों पक्ष इकट्ठा हुए, तो वहां एक बार फिर से आपस में कहासुनी हो गई। यह बहस इतनी बढ़ गई कि आरोपियों ने तैश में आकर चाकुओं से हमला कर कपिल की जान ले ली। फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और रिमांड अवधि के दौरान वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद किए जाएंगे।

पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन: मामले की जांच जारी है और बाकी बचे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है, शेष आरोपियों को भी जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। साथ ही कड़ा संदेश देते हुए स्पष्ट किया है कि कानून को चुनौती देने वाले किसी भी असामाजिक या आपराधिक मानसिकता वाले तत्व को बख्शा नहीं जाएगा।

प्रोटीन पाउडर से बॉडी बनाने के कमेंट पर 2 साल पहले हुए विवाद में युवक की हत्या में शामिल 4 आरोपी 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कानून को चुनौती देने वाले किसी भी असामाजिक या आपराधिक मानसिकता वाले तत्व को बख्शा नहीं जाएगा: पंकज नैन पंचकूला/ 18 जुलाई :- हरियाणा के जिला पंचकूला के थाना मनसा देवी क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की चाकू मारकर हत्या करने और उसके दो दोस्तों को घायल करने का मामला सामने आया था। पंचकूला पुलिस ने इस मामलें में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुस्तैदी दिखाई और 4 आरोपियों को महज़ 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर 5 दिन का पुलिस रिमांड हासिल कर लिया है, ताकि वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियारों को बरामद किया जा सके। क्या था पूरा मामला डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह के अनुसार दिनांक 16 जुलाई 2026 की रात करीब 9:30 बजे पुलिस को सकेतड़ी रोड पर लड़कों के बीच खूनी संघर्ष होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस पहुंची तो वहां काफी खून बिखरा हुआ था और एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल मिली। इसके बाद पुलिस टीम नागरिक अस्पताल सेक्टर-6 पंचकूला पहुंची, जहां मृतक के पिता ने अपने बयान दर्ज करवाए। शिकायतकर्ता ने बताया कि उनका 20 वर्षीय बेटा कपिल अपने दोस्तों के साथ घूमने गया था, जहां कुछ युवकों ने एक राय होकर उन पर चाकुओं से जानलेवा हमला कर दिया। अस्पताल में डॉक्टरों ने कपिल को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके दोनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हैं। पिता के बयानों के आधार पर थाना मनसा देवी पंचकूला में दिनांक 17.07.2026 को भारतीय न्याय संहिता की धारा 190, 191(2), 115, 103 और 60 के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में थाना मनसा देवी की टीम और क्राइम यूनिट्स ने संयुक्त रूप से तलाश शुरू की। गुप्त सूचना और त्वरित घेराबंदी के आधार पर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर चार मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अमन (उम्र 20 वर्ष, निवासी बदायूं, यूपी, हाल झुग्गी भैंसा टिब्बा), अर्जुन (उम्र 18 वर्ष, निवासी बरेली, यूपी, हाल भैंसा टिब्बा), विपिन कुमार (उम्र 20 वर्ष, निवासी बदायूं, यूपी, मनसा देवी) और मोहित कुमार (उम्र 20 वर्ष, निवासी उन्नाव, यूपी, हाल झुग्गी मनसा देवी पंचकूला) के रूप में हुई है। एमडीसी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मुनीष कुमार की अगुवाई में मामलें की जांच सब इंस्पेक्टर मलकीत सिंह द्वारा की जा रही है। हत्या के पीछे की वजह डीसीपी पंचकूला आईपीएस अदिति सिंह के अनुसार जांच में सामने आया है कि इस खूनी संघर्ष की जड़ें करीब 2 साल पुरानी एक मामूली बात से जुड़ी हैं। दरअसल, दो साल पहले मृतक कपिल के एक दोस्त का इन आरोपियों ने प्रोटीन पाउडर खाकर बॉडी बनाने की बात को लेकर मजाक उड़ाया था। उस समय इनके बीच विवाद और झगड़ा हुआ था, जिसके बाद से दोनों पक्षों में गहरी रंजिश चली आ रही थी। बीते दिनों जब इस पुरानी रंजिश को सुलझाने और समझौता कराने के लिए दोनों पक्ष इकट्ठा हुए, तो वहां एक बार फिर से आपस में कहासुनी हो गई। यह बहस इतनी बढ़ गई कि आरोपियों ने तैश में आकर चाकुओं से हमला कर कपिल की जान ले ली। फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और रिमांड अवधि के दौरान वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद किए जाएंगे। पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन: मामले की जांच जारी है और बाकी बचे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है, शेष आरोपियों को भी जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। साथ ही कड़ा संदेश देते हुए स्पष्ट किया है कि कानून को चुनौती देने वाले किसी भी असामाजिक या आपराधिक मानसिकता वाले तत्व को बख्शा नहीं जाएगा।

Panchkula, Panchkula | Jul 18, 2026