महोबा: वीरभूमि डिग्री कॉलेज सहित अन्य केंद्रों में बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए पुलिस अलर्ट, सीओ सिटी ने सुरक्षा व्यवस्था की परखी
Mahoba, Mahoba | May 31, 2026 बीएड प्रवेश परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह के निर्देशन में सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, कानून-व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की जांच की।