पलामू उपायुक्त शशि रंजन की अध्यक्षता में मंगलवार की दोपहर करीब ढाई बजे समाहरणालय स्थित कार्यालय वेश्म में जिला पर्यावरण समिति की बैठक हुई। इसमें मुख्य रूप से वन प्रमंडल पदाधिकारी-सह- जिला पर्यावरण समिति के सदस्य सचिव सत्यम कुमार समेत अन्य पदाधिकारी शामिल थे।