बीसलपुर: दीपावली पर पटाखों की खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़, डिग्री कॉलेज परिसर में 96 दुकानें सजीं
बीसलपुर।** दीपावली पर्व को लेकर बीसलपुर नगर में रविवार को पटाखों की खरीदारी के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। नगर स्थित डिग्री कॉलेज प्रांगण में सुबह करीब 8 बजे से ही पटाखों की खरीदारी शुरू हो गई, जो देर शाम तक जारी रही।