त्योंदा: विधायक ने खेरोदा और सैरवासा में पंचायत भवनों का किया भूमिपूजन
Tyonda, Vidisha | Jan 22, 2025 त्योंदा क्षेत्र में विधायक हरिसिंह रघुवंशी ने ग्राम खेरोदा और सैरवासा का दौरा किया। दोनों गांवों में 37.50-37.50 लाख रुपए की लागत से बनने वाले पंचायत भवनों का भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि देवेंद्र रघुवंशी सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।