बारसोई: आशा कर्मियों ने अनुमंडल अस्पताल परिसर में कई मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, हड़ताल शुरू
Barsoi, Katihar | May 20, 2025 बारसोई अनुमंडल अस्पताल परिसर में मंगलवार को दिन के दो बजे अपने कई मांगों को लेकर आशा कर्मियों ने प्रदर्शन किया और बताया कि बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ के आवाह्न पर पूरे राज्य में आशा कर्मी ने हड़ताल शुरू कर दिया है आशा कर्मियों की मांग है कि वेतन बढ़ाया जाए और बीते कई माह के बकाया वेतन का शीघ्र भुगतान किया जाए के अलावा भी कई मुख्य मांगे शामिल हैं।