बारसोई: निर्माणाधीन पेट्रोल पंप के पास पुलिस ने एक तस्कर को 17 लीटर विदेशी शराब के साथ किया गिरफ्तार
Barsoi, Katihar | May 17, 2025 कचना थाना पुलिस ने शनिवार को दिन के तीन बजे निर्माणाधीन पेट्रोल पंप के समीप लगभग 17 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है। इस मामले पर जानकारी देते हुए कचना थाना प्रभारी गौरव कुमार गौरव ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर का नाम गोनू कुमार सिंह है जो बलिया बेलौन थाना क्षेत्र का रहने वाला है इस मामले में एक मोटरसाइकिल भी बरामद किया।