बारसोई: नगर पंचायत के वार्ड-3 में अखंड हरिनाम संकीर्तन का हुआ आयोजन
Barsoi, Katihar | May 19, 2025 बारसोई नगर पंचायत के वार्ड नंबर तीन में सोमवार को शाम सात बजे बड़े ही धूमधाम के साथ भव्य अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। इस आयोजन के मौके पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों के अलावा बुद्धिजीवी लोगों ने भी भाग लिया। मुख्य रूप से लोक जनशक्ति पार्टी की कटिहार जिला अध्यक्ष संगीता देवी के अलावा कई स्थानीय जनप्रतिनिधि मुख्य रूप से मौजूद रहे।