बारसोई: पुलिस अधीक्षक ने सुधानी में नवनिर्मित थाना भवन का किया औचक निरीक्षण
Barsoi, Katihar | May 17, 2025 सुधानी में शनिवार को शाम पांच बजे पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने सुधानी थाना के नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने कार्य करवा रहे पदाधिकारी एवं सुधानी थाना प्रभारी को कई आवश्यक निर्देश भी दिए। मौके पर कई पुलिस पदाधिकारी भी मुख्य रूप से मौजूद रहे।